फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News: 19 cows died due to food poisoning panic ensued investigation committee formed in the matter

Roorkee News: फूड प्वाइजनिंग से 19 गायों की मौत, मचा हड़कंप, मामले में जांच कमेटी की गई गठित

Thu, 24 Oct 2024 09:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

गोशाला में रविवार रात से लेकर सोमवार तक 19 गायों की मौत हो गई थी। गायों की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मवेशियों का उपचार किया।

विज्ञापन
Roorkee News: 19 cows died due to food poisoning panic ensued investigation committee formed in the matter
गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनियाला रोड पर गोशाला में 19 गायों की मौत हो गई थी। इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गोशाला का निरीक्षण कर पशु चिकित्साधिकारी से भी वार्ता की। उन्होंने इस मामले में जांच के लिए एएसडीएम के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इसके अलावा शहर से देहात तक अन्य गोशालाओं की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। यह टीम इन गोशालाओं में मानकों की जांच करेगी।

विज्ञापन


पनियाला रोड पर गली नंबर-9 शिवपुरम में बांके बिहारी गोशाला है। इसका संचालन संजय कुमार करते हैं। इस गोशाला में रविवार रात से लेकर सोमवार तक 19 गायों की मौत हो गई थी। गायों की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मवेशियों का उपचार किया। रुड़की के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में गायों की मौत फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई है। अभी पांच और गायों की हालत खराब है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि गोशाला में मानकों का पालन नहीं किया गया है। अच्छा चारा आदि नहीं दिया गया है। इस संबंध में अपर उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट देगी। वहीं गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर से देहात तक की सभी गोशाला के मानकों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  राष्ट्रीय खेलों में हमेशा प्रदेश के चार खेल होंगे शामिल, दो पर स्थिति साफ, शेष की जल्द होगी घोषणा

दान में मिला था चारा
सूत्रों के अनुसार गोशाला को चारा दान में मिला था। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के घर पर चारा पड़ा हुआ था। वहां चारा खाने से एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद व्यक्ति ने यह चारा गोशाला को दान में दे दिया। इससे गोशाला में भी 19 गायों की मौत हो गई हालांकि इस मामले की पुष्टि फिलहाल कोई भी अधिकारी नहीं कर रहे हैं। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed