फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sugarcane slip not coming, delay in sowing of wheat

नहीं आ रही गन्ना पर्ची, गेहूं की बुवाई में हो रही देरी

Wed, 15 Dec 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane slip not coming, delay in sowing of wheat
लक्सर में गन्ने की पर्ची न मिलने से परेशान किसान। - फोटो : ROORKEE
चीनी मिल की ओर से गन्ने की पर्ची नहीं भेजे जाने से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को लेकर किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल से गन्ने की पर्ची बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

चीनी मिल चले हुए करीब एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मिल की ओर से गन्ना पर्ची कम भेजी जा रही है। किसान जगत सिंह, इस्लाम, अर्जुन राणा, शिव कुमार, सरवन कुमार, रकम सिंह, ईशम सिंह और राजवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से गन्ना पर्ची कम भेजी जा रही है। इससे खेतों में गन्ना खड़ा है और कटाई नहीं हो पा रही है। गन्ने के खेत खाली नहीं होने से गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। वह गन्ने की पर्ची के लिए लगातार समिति के चक्कर काट रहे हैं। जहां पता चलता है कि अब तक मिल की ओर से पर्ची नहीं भेजी गई है। किसानों ने अधिकारियों से पर्ची की समस्या दूर करने की मांग की है। उधर, गन्ना समिति के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि इंडेंट कम मिलने के कारण पर्ची कम मिल पा रही है। मिल के अधिकारियों से इंडेंट बढ़ाने के लिए वार्ता की गई है। इंडेंट बढ़ने के साथ ही गन्ने की पर्ची भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed