फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students celebrated happiness by distributing sweets

छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर बांधी मिठाइयां

Fri, 22 Jul 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated happiness by distributing sweets
सीबीएसई की 12वीं और 10वीं परीक्षा के परिणाम आने पर ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं गदगद हैं। इस स्कूल में 12वीं में 40 से अधिक और 10वीं में 50 बच्चों ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अशोक चौहान ने बताया कि 12वीं और 10वीं में 90 से अधिक छात्र 90 फीसदी से ज्यादा अंक लेकर पास हुए हैं। दो छात्र-छात्राओं ने जिले में टॉप किया है। कॉलेज के हर्षवर्धन गुप्ता ने चार विषयों में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह स्नेहा गुसाई ने दो विषयों में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। स्नेहा ढींगरा ने भी दो विषयों में सौ अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही 10वीं में दीपांशी बिष्ट ने 98.4 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। इसी तरह कता सिंह और शौर्य कुमार ने हिंदी में सौ-सौ अंक प्राप्त किए हैं। निकुंज वर्मा ने विज्ञान में सौ नंबर प्राप्त किए हैं। कॉलेज प्रधानाचार्या माला चौहान ने कहा कि स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल है।
विज्ञापन

समीक्षा ने बढ़ाया स्कूल का मान
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में इंटर के परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। इसमें 12वीं की समीक्षा अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया। मधुर गुप्ता ने 92, शिवांगी भारती ने 91.2, अवि सैनी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रा तमन्ना चौधरी ने हिंदी और कंप्यूटर में सौ-सौ प्राप्त कर 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा आस्था सैनी ने 95.5, निहारिका ने 93.5, अकुल ने 91.6, क्रिश वर्मा ने 91.4, अदिति ने 90.2, आकांक्षा यादव ने 90, मिस्टी ने 89.8, शौर्य तोमर ने 99.6 और अपूर्वा भंडारी ने 96.8 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल ट्रस्टी राखी चंद्रा, स्कूल प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

98.62 फीसदी रहा 10वीं का परिणाम
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 96.4 और कक्षा 10 का 98.62 प्रतिशत रहा। प्राचार्य वीके त्यागी ने बताया कि कक्षा 12 में विज्ञान से रक्षिता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। इसी तरह मानविकी से रेणु 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरे व विनीता 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान से तेजस त्यागी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा एवं आंशिक त्यागी ने 92 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान पाया। वहीं वाणिज्य से तनुरीत कौर ने 89.6 प्रतिशत प्राप्त किए। वहीं दूसरी ओर कक्षा 10 में देवांश गुप्ता 97.4 अंक प्राप्त कर प्रथम, मुस्कान नायक ने 96 अंक प्राप्त कर द्वितीय और सक्षम सैनी ने 95.2 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह शिवम् भारद्वाज ने 94.8, मयंक जोशी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अनुष्का ने बढ़ाया स्कूल का मान
सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का ने 97 अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी लोहान ने 92 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय और नमनदीप सिंह ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सैय्यद जैद अली, विशेष कर्णवाल, काव्या पाल, जैद अहमद, अनुराग वर्मा, निकिता सिंह, कनिका एवं सचदेव राणा ने भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या अजरा जावेद ने छात्रों को उनके करियर के प्रति विशेष रूप से सजग रहने को कहा। निदेशक कुंवर जावेद इकबाल सहित विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
भाविक जैन को मिले 96 प्रतिशत अंक
रुड़की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। इसमें भाविक जैन ने 96, कार्तिक परासर ने 92 और निशांत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। प्रधानाचार्या भावना त्यागी ने सफल रहे छात्रों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीपक ने किया कॉलेज टॉप
शुक्रवार को जारी हुए सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम में महावीर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अव्वल अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दीपक त्यागी ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनमोल सैनी ने 88.4, मोहम्मद अनस ने 85.8 और मोनिका ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक शिव कुमार सैनी एवं सुशील सैनी, प्रधानाचार्य श्रीनिवास नारायण ने बच्चों व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम
आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने 12वीं में एक बार फिर जबरदस्त सफलता प्राप्त की। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं का 12वीं का परीक्षा परिणाम 97.9 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में स्नेहा चौहान ने 96.2, प्राची ने कॉमर्स में 93.2 और हंसिका वर्मा ने कला में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। इसके अलावा हंसिका वर्मा ने 97, भूमिका खाती ने 96.4, स्नेहा चौहान ने 96, प्रज्ञा ने 96.2, प्रियांशु ने 96, आंचल चौधरी ने 95.4 , प्रियांशी राणा ने 95, वसुंधरा ने 94.6, वर्णिका राठी ने 94.6, वंश ने 94.4, मृत्युंजय ने 93.6 , भानु प्रताप ने 93.4, प्राची ने 93.2, वैष्णवी ने 93, सुमेधा ने 92.4, काजल ने 91.6 , आयुषी ने 91.6, वैष्णवी ने 91.2, शताक्षी ने 91.2, देवांक चौधरी, आर्यन चौधरी ने 91, नमन ने 90.8, सारिका ने 90.4, लक्ष्य ने 90.4, दिव्यांशु शर्मा ने 90 और माधव गोस्वामी ने 90 प्रतिशत प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉलेज प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

99.2 प्रतिशत रहा स्कूल का परिणाम
दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का कुल परिणाम 99.2 प्रतिशत रहा। इसमें विज्ञान वर्ग के जतिन द्विवेदी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में आर्ची मित्तल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक जहीर अहमद व प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed