फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medical student Maaz wins silver medal; family and sports enthusiasts overjoyed

Roorkee News: मेडिकल छात्र माज ने सिल्वर मेडल जीता, परिवार और खेल प्रेमी गदगद

Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Medical student Maaz wins silver medal; family and sports enthusiasts overjoyed
महाराणा प्रताप कॉलेज, देहरादून में 17 अगस्त से दो अक्तूबर तक आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाज माज अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्तौल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। माज अली की इस उपलब्धि से परिवार, तपस्या शूटिंग रेंज और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सॉकेत कॉलोनी, जीटी रोड, मंगलौर निवासी 20 वर्षीय माज अली बीएससी नर्सिंग के छात्र है। माज अली शूटिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ओपन इंडिया, स्टेट प्रतियोगिता में सिल्वर और इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भी उन्होंने सिल्वर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले में माज अली ने अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया। तपस्या शूटिंग रेंज के कोच दीपक सैनी ने बताया कि माज में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। कोच ने कहा कि माज अली की मेहनत और उपलब्धियां अन्य युवा निशानेबाजों के लिए भी प्रेरणादायक है। तपस्या शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने माज अली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed