{"_id":"f7a2151301cc3c0c3494c7187ee4da64","slug":"strike-mandate-will-continue-to-be-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी होने तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर कोषागार कर्मचारियों ने बुधवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा है कि जब ग्रेड-पे 4600/4800 के लिए शासनादेश जारी नहीं हो जाता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को कुछ संगठनों ने भी कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
कोषागार कार्यालय पर बुधवार को गोपाल दत्त मैनाली की अध्यक्षता एवं कोषागार कर्मचारी संगठन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष एसके गुप्ता के संचालन में कोषागार कर्मचारियों ने ग्रेड-पे के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के अवमानना नोटिस को वापस नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक दशा में शासनादेश निर्गत कराया जाएगा। इस बीच कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल को कुछ संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इनमें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता दया शंकर पंत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर गन्ना विभाग के यशवीर सिंह, सिंचाई विभाग के ब्रजेश शर्मा, बीपी चौहान, राजबल त्यागी, दया शंकर पंत, यशवीर सिंह, रामचंद्र, बारु सिंह, शोभाराम आदि ने विचार व्यक्त किए। धरने में संरक्षक अनिरुद्ध कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष वीके मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, शिवेंद्र सिंह चौहान, भीष्म सिंह, विनय त्यागी, सुक्कड़ सिंह, गुरुदत्त त्यागी, सुलेख चंद, रामअवतार शर्मा, करमपाल सिंह, विष्णु दत्त, अरविंद कुमार, रजनीश गुप्ता, योगेश गुप्ता, सुशील जोशन, किरण बिष्ट, सोनिया वर्मा, अक्षय, ऋषि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन