{"_id":"6500ae2628a8da7363086987","slug":"son-asks-father-for-ransom-for-his-own-kidnapping-roorkee-news-c-5-1-drn1030-243722-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: बेटे ने पिता से मांगी अपने ही अपहरण की फिरौती, वजह जानकर हैरान रह गया हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: बेटे ने पिता से मांगी अपने ही अपहरण की फिरौती, वजह जानकर हैरान रह गया हर कोई
Wed, 13 Sep 2023 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 05:21 PM IST
सार
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के चलते उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था। नशे के लिए उसे रुपये की जरूरत थी इसलिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पिता से चार हजार रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
बेटे ने पिता से मांगी फिरौती
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने पिता से अपना अपहरण होने की बात कहकर चार हजार रुपये की फिरौती मांगी है। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह घर के पास ही घूमता मिल गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर युवक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका बेटा सुबह से गायब है। दोपहर के समय एक नंबर से बेटे के अपहरण की जानकारी दी गई है। साथ ही फिरौती की मांग की गई है। अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस आनन-फानन में आवास विकास पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Roorkee News: बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंचा युवक, घर के बाहर खुद को लगा दी आग
विज्ञापन
साथ ही जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी जांच की। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वह नंबर रुड़की निवासी एक व्यक्ति का है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि एक युवक ने कॉल करने के लिए मोबाइल लिया था। इस बीच पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह घर के पास ही मिल गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के चलते उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था। नशे के लिए उसे रुपये की जरूरत थी इसलिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पिता से चार हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि युवक का चालान कर दिया गया है।