फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sold house without informing father, case reaches police

Roorkee News: पिता को बिना बताए मकान बेचा, पुलिस में पहुंचा मामला

Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sold house without informing father, case reaches police
नगर में एक कारोबारी परिवार में मकान के सौदे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी एक कारोबारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बेटे ने उनको बिना बताए ही मकान बेचने का सौदा तय कर दिया। इतना ही नहीं खरीदार से करीब दस लाख रुपये पेशगी राशि भी ले ली।
विज्ञापन


कारोबारी के अनुसार, जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए मकान बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने खरीदार को दी गई पेशगी राशि वापस करने का प्रयास भी किया लेकिन खरीदार मकान खरीदने की जिद पर अड़ा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में पिछले कुछ दिनों से विवाद बना हुआ है।
विज्ञापन




उनका कहना है कि बेटे ने बिना अधिकार और बिना परिवार की सहमति के यह निर्णय लिया, जो पूरी तरह गलत है। इस स्थिति से परिवार में तनाव का माहौल है। मामला बढ़ने पर कारोबारी सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed