फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six nominations from Roorkee and Jhabrera in district plan elections

जिला योजना के चुनाव में रुड़की और झबरेड़ा से छह नामांकन

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six nominations from Roorkee and Jhabrera in district plan elections
रुड़की। जिला योजना समिति के चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन की अंतिम तिथि तक रुड़की नगर और झबरेड़ा नगर पंचायत से कुल छह नामांकनपत्र जमा हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा संगठन ने तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसके बाद भाजपाइयों ने रोशनाबाद में प्रत्याशियों के नामांकनपत्र जमा कराए।
विज्ञापन

डेढ़ साल विलंब से चल रहे जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल बज चुका है। रुड़की नगर निगम और झबरेड़ा नगर पंचायत से तीन सदस्य चुने जाने हैं। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत छह नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इनमें तीन नामांकन भाजपा प्रत्याशियों के हैं, जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अब 14 और 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद 24 मार्च को चुनाव होंगे। इसके बाद मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। नामांकन के लिए भाजपा संगठन ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने बताया कि रुड़की नगर निगम से भाजपा पार्षद दया शर्मा और मीनाक्षी तोमर व झबरेड़ा नगर पंचायत से सतेंद्र मित्तल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों ने रोशनाबाद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा पार्षद दल के नेता राकेश गर्ग, पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद अनूप राणा व जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रुड़की नगर निगम से निर्दलीय पार्षद नवनीत शर्मा, मोहसिन और नितिन त्यागी ने भी नामांकन दाखिल किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि छह नामांकन जमा हुए हैं।
विज्ञापन

------------------
पार्षद विवेक चौधरी ने चुनाव से किया किनारा
रुड़की। भाजपा पार्षद विवेक चौधरी का बतौर भाजपा प्रत्याशी नाम शुरू से आगे चल रहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने किन्हीं मुद्दों को लेकर खुद ही अपने को चुनाव से अलग कर लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। उन्होंने खुद की बात रखते हुए पार्टी पर निर्णय छोड़ दिया था। अब मैदान में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बहुमत जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चुनाव के दिलचस्प होने के आसार
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही रुड़की निगम से तीन निर्दलीय पार्षद भी मैदान में आ गए हैं। निगम में 40 पार्षदों में 18 भाजपा के हैं, एक कांग्रेस और बाकी निर्दलीय पार्षद हैं। माना जा रहा था कि यदि निर्दलीय में एक नामांकन जमा होता तो पलड़ा निर्दलीय प्रत्याशी का भारी रहता, लेकिन अब तीन निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल किया है तो यह मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बन गए हैं। साथ ही भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग को रोकना भी चुनौती होगा। हालांकि भाजपा ने इसके लिए व्हिप जारी करने की तैयारी कर ली है। साथ ही तीन सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में डाली जाने वाली 49 वोटों में से नौ वोट झबरेड़ा नगर पंचायत की भी हैं। ऐसे में झबरेड़ा नगर पंचायत के सभासद भी चुनाव परिणामों में उलटफेर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed