फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News: Sister-in-law injures sister-in-law by attacking her with a stick for washing clothes in gallery

Roorkee News: गैलरी में कपड़े धोने पर जेठानी ने देवरानी को डंडे से हमला कर किया घायल, कोतवाली में हंगामा

Sat, 19 Oct 2024 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

सुबह देवरानी गैलरी में बैठकर कपड़े धो रही थी। सर्फ का पानी फर्श पर गिरने से जेठानी का पांव फिसल गया। इस बात पर जेठानी ने देवरानी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Roorkee News: Sister-in-law injures sister-in-law by attacking her with a stick for washing clothes in gallery
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गीतांजलि विहार कॉलोनी में एक घर की गैलरी में कपड़े धोने को लेकर देवरानी और जेठानी में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि जेठानी ने देवरानी पर डंडे से हमला कर दिया। इसमें देवरानी घायल हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा तो यहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

विज्ञापन


गीतांजलि विहार कॉलोनी निवासी एक महिला और उसकी जेठानी एक ही मकान में रहते हैं। दोनों के कमरे अगल-बगल हैं। मकान की गैलरी से दोनों के आने-जाने का रास्ता है। शुक्रवार सुबह देवरानी गैलरी में बैठकर कपड़े धो रही थी। सर्फ का पानी फर्श पर गिरने से जेठानी का पांव फिसल गया। इस बात पर जेठानी ने देवरानी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इस बात का जब उसने विरोध किया तो इनके बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन


देवरानी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया
आरोप है कि जेठानी ने डंडा उठाकर देवरानी पर हमला कर दिया। इसमें देवरानी घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने किसी तरह से मामला शांत कराया। वहीं घायल देवरानी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: अपहरण की सूचना देकर होटल में मौज करने पहुंच गया प्रॉपर्टी डीलर, इस वजह से रची फंसाने की कहानी

इसके बाद देवरानी ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली गंगनहर में बुलाया। कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed