फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer went to hotel to have fun after informing about kidnapping Dehradun news

Dehradun: अपहरण की सूचना देकर होटल में मौज करने पहुंच गया प्रॉपर्टी डीलर, इस वजह से रची फंसाने की कहानी

Sat, 19 Oct 2024 03:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 03:16 PM IST
सार

शहर में एक प्रॉपर्टी डीलर अपहरण की सूचना देकर होटल में मौज करने पहुंच गया। पुलिस होटल पहुंची तो सारी कहानी सामने आई।

विज्ञापन
Property dealer went to hotel to have fun after informing about kidnapping Dehradun news
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देकर प्रॉपर्टी डीलर साथियों के साथ होटल में मौज करने पहुंच गया। पुलिस तलाशते हुए होटल पहुंची तो सारी कहानी खुल गई। पता चला कि उसने संपत्ति विवाद में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने युवक और उसके दो साथियों को पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक अमित मैगी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण हो गया है। मामला गंभीर था तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। टीमों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों चेक किए। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के सामने उगली सारी कहानी
इस बीच एक मुखबिर ने बताया कि जिस अमित मैगी की पुलिस तलाश कर रही है वह होटल में मौजूद है। पुलिस होटल पहुंची तो अमित मैगी वहां अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। पुलिस को देखकर अमित मैगी सकपका गया। उसने पुलिस के सामने सारी कहानी उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand UCC: संतान की मृत्यु पर माता-पिता को भी मिलेगा संपत्ति में हिस्सा, अभी तक सिर्फ पत्नी को था अधिकार

अमित मैगी निवासी राजपुर रोड ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने दो साथियों विधान विश्नोई निवासी गंगा धाम कॉलोनी, गंगानगर मेरठ और साजिद निवासी काशी राम कॉलोनी हापुड़ के साथ एक ही कार में आया था। उसका राजपुर रोड पर एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह विपक्षी लोगों को फंसाना चाहता था। ऐसे में उसने अपने अपहरण की कहानी बनाई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed