फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sister-in-law beaten and thrown out of the house with children

Roorkee News: देवरानी की पिटाई कर बच्चों के साथ घर से निकाला

Mon, 28 Oct 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law beaten and thrown out of the house with children
शेखपुरी में एक महिला की जेठानी ने जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, जेठानी ने महिला को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने जब घर में घुसने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी महिला का किसी बात को लेकर उसकी जेठानी का विवाद चल रहा है। आए दिन इनके बीच नोकझोंक होती रहती है। देवरानी ने सोमवार को गंगनहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि सोमवार को उसकी जेठानी ने उसके साथ फिर से किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब उसने समझाने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर जेठानी ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के दोनों बच्चे जब उसे बचाने आए तो आरोप है कि जेठानी ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने देवरानी को बच्चाें समेत घर से निकाल दिया। महिला ने जब घर में फिर से घुसने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी। महिला डर गई और कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed