Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sir All four had committed gang rape

Roorkee News: साहब! इन चारों दरिंदों ने ही किया था मुझसे और बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sir All four had committed gang rape
साहब! इन चारों ने ही मुझसे और मेरी छह साल की मासूम बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इन चारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के दौरान महिला और चारों आरोपियों का जब आमना-सामना हुआ तो महिला जोर-जोर बस यही बात कहती रही। जल्द ही पुलिस बच्ची के बयान भी दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित कोर से नगला इमरती के बीच 24 जून की रात को बाईपास किनारे जंगल में कार सवार चार आरोपियों ने मां और उसकी छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। चारों ने मां-बेटी को सोलानी नदी पुल के पास कार में जबरन डाला था और बाईपास पर ले गए थे। इसके बाद दोनों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस बीच पता चला था कि सोलानी नदी पुल के पास एक अन्य आरोपी ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

मामल में पुलिस ने तीन से चार दिन के अंदर पांचों आरोपियों को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पांचों को जेल भेज दिया था। इसके अलावा कार में मिले बालों का डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए टेस्ट में चारों के कार में होने की पुष्टि हुई थी। अब यह मामला पोक्सो कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस बीच महिला का आरोपियों से आमना-सामना भी हुआ। इसके बाद महिला ने चारों की बारीकी से पहचान की और कोर्ट के सामने कहा कि इन चारों ने ही उससे और बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। वहीं, बताया जा रहा है कि जल्द ही कोर्ट में काउंसिलर की मौजूदगी में बच्ची के बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पोक्सो कोर्ट में महिला के बयान दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed