फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   sipaahee kee shaadee

सिपाही की शादी में पहुंची पहली पत्नी, हंगामा

Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। सिपाही से प्रेम प्रसंग में महिला कांस्टेबल के जान देने के बाद एक और पुलिसकर्मी से जुड़ा कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। इत्तेफाक की बात ये है कि इस बार भी आरोपी सिपाही नारसन क्षेत्र का रहने वाला है। सिपाही ने प्रेमिका से शादी कर उसे देहरादून में रखा हुआ था। परिजनों की मर्जी से दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी गांव पहुंच गई और जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


क गांव का युवक गोपेश्वर जिले में तैनात है। उसका देहरादून की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल भर पहले दोनों ने शादी कर ली और देहरादून में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। बीच-बीच में सिपाही गांव भी आता रहा। इस बीच परिजनों ने कांस्टेबल की कहीं और शादी तय कर दी। सिपाही हफ्ते भर पहले छुट्टी लेकर शादी करने आया था। दो दिन पहले सिपाही की शादी संपन्न भी हो गई, मगर शादी के कई दिन तक चलने वाली रस्में अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि इसकी भनक सिपाही की पहली पत्नी को लग गई और वह देहरादून से सीधे सिपाही के घर आ पहुंची।
विज्ञापन


पति के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चलने पर दुल्हन भी ठगी रह गई। पहली पत्नी के हंगामा करने पर आस पास के ग्रामीण सिपाही के घर पर जमा हो गए। बाद में पहली पत्नी नारसन पुलिस चौकी जा पहुंची और चौकी प्रभारी सुखपाल मान को आपबीती बताई। सिपाही और उसके परिवार को चौकी पर बुलवा लिया गया, मगर सिपाही पहली पत्नी की बातों का माकूल जवाब नहीं दे पाया। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बताया कि विवाहिता की ओर से देहरादून जाकर कार्रवाई करने की जानकारी दी गई है। महिला कांस्टेबल ने की थी खुदकुशी हफ्ते भर पहले नारसन क्षेत्र के एक सिपाही से जुड़ा मामला सामने आया था। सिपाही की शादी कहीं और तय होने पर महिला कांस्टेबल ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस प्रकरण की चर्चाएं अभी थमी भी नहीं थी कि एक और मामला सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed