फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shiv procession and tableaux were the center of attraction

Roorkee News: महारुद्र यज्ञ के लिए 500 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shiv procession and tableaux were the center of attraction
I- स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा- कलश यात्रा में प्रतिभाग से मिट जाते हैं कष्टI
विज्ञापन




महारुद्र यज्ञ से पूर्व रुड़की में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुईं। शिव बरात और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।



रुड़की के सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम में 10 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले महारुद्र यज्ञ से पूर्व आयोजित शोभायात्रा नहर किनारे लक्ष्मी नारायण मंदिर से महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी के सानिध्य में शुरू हुई। मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने पवित्र कलश यात्रा प्रारंभ की।
विज्ञापन




रथ पर आचार्य रमेश सेमवाल एवं आचार्य रजनीश शास्त्री विराजमान रहे। स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि जो महिलाएं इस पवित्र कलश को रखकर कलश यात्रा में प्रतिभाग करती हैं, उनके सारे कष्ट मिट जाते हैं। इस कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया एवं कलश में पवित्र जल लेकर जीवनदीप आश्रम तक कलश यात्रा निकाली गई। यहां, स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलश यात्रा में भाग लेने वालों में रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, सुदर्शना रोमा सैनी, बबीता तयाल, सारिका नीलम चौधरी, सुभाष सरीन, अक्षय प्रताप सिंह, संजीव ग्रोवर, अरविंद कश्यप, मोहित भारद्वाज, सौरभ सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed