{"_id":"6a2afe2a9a9f9a8e6205f7a4","slug":"sealdah-express-and-howrah-mail-will-run-with-a-delay-of-four-hours-each-roorkee-news-c-5-1-drn1027-993531-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चार-चार घंटे की देरी से चलेंगी सियालदह एक्सप्रेस और हावड़ा मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चार-चार घंटे की देरी से चलेंगी सियालदह एक्सप्रेस और हावड़ा मेल
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल में रेलवे ट्रैक पर अनुरक्षण कार्य के कारण 12 से 15 जून के बीच ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। इस दौरान मंडल में संचालित होने वाली छह ट्रेनों को चार घंटे नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इनमें लक्सर होकर गुजरने वाली जम्मूतवी - कोलकाता और जम्मूतवी - हावड़ा सहित अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि शाहजहांपुर - बरेली रेलखंड पर बांथरा, तिलहर और मीरनपुर कटरा रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के चलते 12 से 15 जून के बीच अलग - अलग तारीखों में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इसके चलते 15654 जम्मूतवी - गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12 जून को जम्मूतवी से 4 घंटे की देरी से रवाना होगी।
13042 जम्मूतवी - हावड़ा एक्सप्रेस 11 और 12 जून को जम्मूतवी से 4 घंटे की देरी से चलेगी। 15910 लालगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 11, 12 और 14 जून को लालगढ़, 13152 जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस 11, 12 और 14 जून को जम्मूतवी से चार - चार घंटे की देरी से रवाना होगी। 15074 - टनकपुर - सिंगरौली एक्सप्रेस 12 और 15 जून और 15076 टनकपुर - शक्तिनगर एक्सप्रेस ट्रेन 13 जून को टनकपुर रेलवे स्टेशन से चार - चार घंटों की देरी से गंतव्य के लिए रवाना होंगी।