फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Schools will be fed Elbendajol pill

स्कूलों में खिलाई जाएगी एलबेंडा जोल की गोली

Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। जिसके चलते सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को एलबेंडा जोल की गोलियां खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर विद्यालयों में तैयारी की जा रही है। स्कूल स्टाफ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी साथ रहेंगी। एलबेंडा जोल की गोलियां पांच वर्ष से 19 वर्ष के साथ सभी छात्र-छात्राओं को खिलाई जाएगी। ताकि सभी छात्र-छात्राओं को कृमि से मुक्त कराया जा सके। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय नौडियाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्कूल स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

विज्ञापन


इसलिए जरूरी है कृमि मुक्ति
रुड़की। कृमि यानी पेट के कीड़े। बच्चों के साथ-साथ युवाओं में भी पेट के कीड़े हो सकते हैं। इनके होने से शारीरिक विकास रुक जाता है। खून की कमी आ जाती है। कई बार यह कीड़ा दिमाग मेें चला जाता है। जिससे दौरे आदि भी आने शुरू हो जाते हैं। इसके लिए हर तीन से छह माह के बीच बच्चों को एलबेंडा जोल की खुराक देनी चाहिए।
विज्ञापन


क्या है पहचान
बच्चे का कमजोर होना
खून की कमी होना
भूख कम लगना
भूख सामान्य से अधिक लगना
हाइट और वेट न बढ़ना
चेहरे पर खुश्की जैसे हल्के सफेद दाग दिखाई देना

इनका कहना है
जिस बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं उस बच्चे का शारीरिक विकास बेहद कम होता है। उसकी लंबाई और वजन उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ता है। उसे भूख कम लगती है या फिर सामान्य से ज्यादा खाता है। खून की कमी हो जाती है। तीन से छह माह के अंतराल पर बच्चों को एलबेंडा जोल की दवा दी जानी चाहिए। इस दवाई का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। बल्कि लाभ यह है कि यदि पेट में कीड़े हैं तो वह निकल जाते हैं। पेट के कीड़े कई बार दिमाग में भी पहुंच जाते हैं। यह सबसे भयावह स्थिति होती है। इसमें बच्चे को दौरे पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अरविंद कुमार मिश्रा, बालरोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल रुड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed