फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   33 kV pole collapses due to waterlogging; one lakh consumers face inconvenience.

Roorkee News: जलभराव से 33 केवी का खंभा धराशायी, एक लाख उपभोक्ता रहे परेशान

Mon, 24 Aug 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
33 kV pole collapses due to waterlogging; one lakh consumers face inconvenience.
सोमवार सुबह पाडली गुर्जर के खेतों में जलभराव के कारण 33 केवी का खंभा धराशायी हो गया। पोल गिरने से हिमालयन बिजलीघर से जुड़े पाडली गुर्जर, मोहम्मदपुर, मंगलौर रोड, सरिता विहार और ढंडेरा समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख आबादी को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब छह बजे से बंद हुई बिजली आपूर्ति दोपहर करीब चार बजे बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही मौसम में गर्मी बनी रही। ऐसे में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली न होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। लोगों को घरेलू कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई। वहीं आटा चक्की, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान और छोटे उद्योगों का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनोज शर्मा, सुधीर, सविता, मोहम्मद उस्मान, अंजुम, सरिता और प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी से लेकर घर के अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए। कई लोग समय पर अपने काम पूरे नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि जलभराव के कारण 33 केवी का पोल गिर गया था। सुरक्षा के लिहाज से संबंधित बिजलीघर को शटडाउन पर लिया गया। विद्युत कर्मचारियों ने पोल की मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने का काम किया। दोपहर करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed