{"_id":"6a8c91f96c7eecfedf0ec4e4","slug":"roorkee-news-chaos-during-annual-urs-fair-in-piran-kaliyar-two-groups-clash-with-sticks-weapons-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल; दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल; दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार
Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
सार
पीड़ित का अरोप है कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले से अब्दाल साहब की ओर जा रहा था। तभी एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
पिरान कलियर में बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेले के दौरान सोमवार रात अब्दाल साहब रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लंढौरा निवासी साबाज अहमद ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले में आया था। रात करीब दस बजे अब्दाल साहब की ओर जाते समय रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
Roorkee: ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा ढाबा संचालक का बेटा, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर उसके सिर पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर जमीन पर घसीटते हुए जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में सभी घायल हो गए।
आरोप है कि इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने आठ-दस अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।