फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress stages protest over the dilapidated condition of the Solani River bridge and Kaliyar road

Roorkee News: सोलानी नदी पुल और कलियर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का धरना

Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Congress stages protest over the dilapidated condition of the Solani River bridge and Kaliyar road
सोलानी नदी पुल और पुराने कलियर मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में रुड़की महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पुल के पास प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट और कार्यकर्ताओं ने सड़क को तत्काल गड्ढामुक्त कराने व स्थायी मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि अधिकारियों को समस्या से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मरम्मत शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुराने कलियर मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने गड्ढे भरने और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मार्ग लंबे समय से महत्वपूर्ण आवागमन का रास्ता है लेकिन बदहाली के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। धरने में मुनफैत अली, मदनपाल सिंह भड़ाना, रिजवान अहमद, संजय गुड्डू, ताहिर चौधरी, अब्दुल समद, मोहसिन अल्वी और नीरज सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed