{"_id":"69c12f429eb635ab8906d508","slug":"sandeep-pal-of-prayagraj-won-the-medal-by-securing-first-place-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152596-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रयागराज के संदीप पाल ने पहला स्थान पाकर जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रयागराज के संदीप पाल ने पहला स्थान पाकर जीता मेडल
Mon, 23 Mar 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
- शहीद दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का किया गया आयोजन
झबरेड़ा। झबरेड़ा में भगत सिंह एथलेटिक्स स्पोर्ट एकेडमी ने शहीदों के नाम क्रॉस कंट्री छह किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। इसमें कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहला स्थान प्रयागराज से आए संदीप पाल ने हासिल किया
झबरेड़ा में शहीद दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद किया। इस दौरान क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो व मेडल आदि देकर सम्मानित किया। दौड़ में पहला स्थान प्रयागराज से आए संदीप पाल ने हासिल किया। द्वितीय स्थान झबरेड़ा क्षेत्र के सुसाडी कलां गांव निवासी रिंकू सिंह ने व तीसरा स्थान बिजनौर से आए रामसिंह ने अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एंबिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चौधरी विश्वास पंवार, विधायक वीरेंद्र जाती व लक्सर के ब्लॉक प्रमुख हर्ष दौलत ने विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो व मेडल आदि देकर सम्मानित किया। एंबिशन पब्लिक स्कूल की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट भेंट की गई। कार्यक्रम में दौरान सभी अतिथियों ने शहीदों के स्मृति चिह्न पर पुष्प अर्पित कर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।