फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee crime: Youth Murder Brutal public see but no one came to save Him

बेरहमी: बीच बचाव कराने गया था आकाश, दर्दनाक तरीके से कर दी हत्या, देखते रहे लोग, कोई नहीं आया बचाने

Thu, 11 Jan 2024 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

आकाश को युवकों ने रास्ते में घेरकर बाल्टी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। बचने की नाकाम कोशिश कर रहा आकाश बाल्टी सिर पर लगने से बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Roorkee crime: Youth Murder Brutal public see but no one came to save Him
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

32 साल के आकाश को सिरफिरे युवकों ने सरेआम सिर्फ इसलिए बेरहमी से मार दिया क्योंकि आकाश ने अपने दोस्त से हो रहे विवाद में बीचबचाव कराया था। मौके पर मौजूद लोग और वाहन सवार तमाशबीन बनकर सब देखते रहे लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

विज्ञापन


मंगलवार रात घर लौट रहे आकाश को युवकों ने रास्ते में घेरकर बाल्टी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। बचने की नाकाम कोशिश कर रहा आकाश बाल्टी सिर पर लगने से बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद भी हमलावर शांत नहीं हुए। उसपर तब तक हमला करते रहे जब तक वो बेसुध नहीं हो गया। वो चीखता रहा लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। किसी ने भी इस मंजर को देखकर संवेदनशीलता दिखाई होती तो आज आकाश जिंदा होता। अब यही सवाल आकाश के रोते-बिलखते परिजन पुलिस और अपनों से कर रहे हैं। आकाश की मौत ने परिजनों को तोड़कर रख दिया है।

विज्ञापन

नमक कम होने की खौफनाक सजा: खाना बनाते समय हुई छोटी सी भूल, फिर रिश्ते में आई कड़वाहट

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश पर किया गया 11 बार वार
आकाश की हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हत्यारा युवक बाल्टी से आकाश पर ताबड़तोड़ वार कर रहा है। वीडियो में करीब दस से 11 बार वार करने की बात सामने आ रही है। कई युवक आकाश को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।


कोतवाली से मात्र दो सौ मीटर की थी दूरी
जिस जगह आकाश की हत्या की गई है वह सिविल लाइंस कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब आकाश और उसके दोस्त का पहले विवाद हुआ था। उस दौरान पुलिस ने गंभीरता और सख्ती क्यों नहीं दिखाई। साथ ही जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके दोस्तों को तलाशने का प्रयास क्यों नहीं किया। पुलिस सख्ती दिखाती और युवक के दोस्तों को तलाश करती तो यह हत्या नहीं होती।

खुलेआम छलक रहे जाम, बिक रहा नशा
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रुड़की टॉकीज से लेकर बोट क्लब, रोडवेज बस स्टैंड तक और मलकपुर चुंगी तक हाईवे के किनारे रेहड़ी, ठेली, खोखे रखे हैं। उनपर खुलेआम नशे का समान बिक रहा है। इसके अलावा रुड़की टाॅकिज से बोट क्लब रोड तक ढाबों के बाहर दर्जनों कारें खड़ी हो जाती हैं। इनमें लोग खुलेआम शराब पीते हैं और ढाबे के लोग कार के भीतर ही खाने-पीने का सामान परोसते हैं। यहां से गुजर रहे लोग कार हटाने को कहते हैं तो शराब पीने वाले लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे आए दिन विवाद होता है। बावजूद इसके पुलिस इनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

होटल और ढाबे बने बीयर बार
शहर में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में पाबंदी के बाद भी शराब पिलाई जा रही है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर सब देखती रहती है। पुलिस इन होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट वालों और शराब पीने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed