फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rubber and tires accumulating in brick kilns

ईंट भट्ठों पर रबड़ और टायर झोंकने की तैयारी

Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rubber and tires accumulating in brick kilns
लंढौरा और मंगलौर क्षेत्र में कई ईंट-भट्ठों पर रबड़ व पुराने टायर जमा किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि भट्ठे में रबड़ और टायर जलाने से प्रदूषण बढ़ेगा और आसपास के लोग बीमारी की चपेट में आएंगे। वहीं, शिकायत पर प्रदूूषण विभाग ने ऐसे भट्ठों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलौर और लंढौरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। बरसात के कारण अभी ईंट-भट्ठे बंद हैं। ऐसे में लंढौरा और मंगलौर में कुछ ईंट-भट्ठों पर मानकों को ताक पर रखकर रबड़ और पुराने टायर से ईंट पकाने की तैयारी की जा रही है। इन भट्ठों पर बड़ी मात्रा में रबड़ और टायर जमा कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ईंट-भट्ठों पर मनमाने तरीके से टायर और रबड़ जलाए जाते हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण होता है और लोगों में सांस संबंधी बीमारी की दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे भट्ठों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने ऐसे भट्ठों को गोपनीय तरीके से चिह्नित करना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की थी कार्रवाई
निवर्तमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर चार रबड़ गोदामों को सील किया था। शिकायत मिली थी कि रबड़ को कोल्हू और ईंट-भट्ठों पर बेचा जाता है। ईंट-भट्ठों और कोल्हुओं पर रबड़ जलाने की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई की थी।

टायर और प्रदूषकों को जलाने पर पूर्व में भी कार्रवाई की गई है। अक्तूबर माह में भट्ठे शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सभी भट्ठों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। इसमें प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी टायर आदि जलाए जाएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष पंवार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed