{"_id":"6aeb42fbab7679eb850ad264","slug":"cancer-patients-are-increasing-in-the-city-and-surrounding-areas-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1106265-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे कैंसर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे कैंसर के मरीज
विज्ञापन
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह 20 से 25 मरीज करा रहे रूटीन चेकअप
खाद्य पदार्थों में मिलावट और रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को चिकित्सकों ने बताया वजह शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने की बात सामने आ रही है। शहर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पताल में भी कैंसर से पीड़ित मरीज नियमित जांच व चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह करीब 20 से 25 कैंसर मरीज रूटीन चेकअप कराने आ रहे हैं। वहीं, चिकित्सकों का मानना है कि खानपान में बदलाव, खाद्य पदार्थों में मिलावट और खेती में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
शहर में पांच शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों में कई कैंसर से पीड़ित भी होते हैं। चंद्रपुरी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. रविकांत ने बताया कि उनकी ओपीडी में हर माह करीब छह से सात कैंसर पीड़ित मरीज नियमित जांच और अन्य समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इन कैंसर मरीजों का इलाज किसी बड़े अस्पताल या हायर सेंटर में चल रहा है। ऐसे में उनकी पहले से चल रही दवाओं और उपचार को ध्यान में रखते हुए परामर्श दिया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार, क्षेत्र के काफी मरीज ऐसे भी हैं जो कैंसर अस्पतालों और बड़े निजी संस्थानों में अपना उपचार करा रहे हैं। ऐसे मरीज नियमित जांच के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंचते हैं।
इसके कारण क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित मरीजों की वास्तविक संख्या का आकलन करना भी मुश्किल है। सिविल अस्पताल के सीएमएस अरविंद मिश्रा ने बताया कि 20 वर्ष पुराने खान पान और वर्तमान खाद्य पदार्थों में जमीन आसमान का अंतर है। वर्तमान में खेती में फर्टिलाइजर की अधिकता से भी यह स्थिति बनी है।