रुड़की: लक्सर में युवक की संदिग्ध हालात मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
लक्सर क्षेत्र में सुबह सड़क पर शव पड़ा होने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विस्तार
लक्सर में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान लक्सर के सोसायटी मार्ग निवासी अमित कुमार ( 28 वर्ष ) के रूप में हुई है।
रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव
युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि कल रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने मृतक के साथ युवकों के बीच झगड़ा होते देखा था। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।