{"_id":"64900a5f548281c0d502f613","slug":"roorkee-bhim-army-s-show-of-strength-regarding-belda-ruckus-police-and-pac-forces-present-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: बेलडा बवाल को लेकर भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस और पीएसी बल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: बेलडा बवाल को लेकर भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस और पीएसी बल मौजूद
Mon, 19 Jun 2023 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:27 PM IST
सार
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के साथ पीड़ित परिवार से मिलने सैकड़ों लोग पहुंचे। बेलडा गांव निवासी युवक पंकज की रविवार की रात हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलडा गांव में हुए बवाल को लेकर भीम आर्मी ने शक्ति प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
बेलडा गांव निवासी युवक पंकज की रविवार की रात हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव करते हुए गांव के ही एक पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही जमकर हंगामा करते हुए कोतवाली का घेराव किया था सोमवार की शाम गांव में देखते ही देखते बवाल हो गया था और जमकर पत्थरबाजी हुई थी। मोबाइल को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिसके बाद मामला शांत हुआ था।
युवक की मौत के मामले में शनिवार को एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित पक्ष से हाल जाना था। जबकि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मिलने की बात कही थी। सोमवार को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान गांव एक प्रवेश के द्वार पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यहां पर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया। इसके बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी समेत पांच गाड़ियों को गांव में जाने की अनुमति दी। इसके बाद चंद्रशेखर ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।