फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee add to the LPG pipeline and Metro: Nishank

रुड़की को रसोई गैस पाइप लाइन व मेट्रो से जोड़ेंगे: निशंक

Sat, 24 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 24 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार रुड़की को भी गैस पाइप लाइन और मेट्रो से जोड़ेगा। इसके लिए बात हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के सभागार में नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर रुड़की के लोगों को भी गैस पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी सीधे रसोई घर में मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसे देखते हुए रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून को सीधे मेट्रो से जोड़ा जाएगा। निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गरीब प्राथमिकता में हैं।


उन्होंने नोटबंदी से गरीबों का खून चूसने वालों को पूरी तरह तोड़ दिया। आज देश विश्व में विकास दर में नंबर वन है लेकिन, यह विकास दर भ्रष्टाचारियों व अमीरों की वजह से नहीं बल्कि गरीबों के आधार पर हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में सांसद निशंक ने करीब 300 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी, मंडलाध्यक्ष सुनील साहनी, अरविंद गौतम, पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, प्रदीप बत्रा, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के जिला प्रबंधक रामनिवास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी, कुंवर नागेश्वर, राजपाल सिंह, आदेश सैनी, चंदन त्यागी, राजेश त्यागी, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed