{"_id":"64e64c12a7541eb474097b06","slug":"relative-assaulted-accused-of-snatching-money-roorkee-news-c-5-1-drn1027-229458-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रिश्तेदार ने की मारपीट, पैसे छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रिश्तेदार ने की मारपीट, पैसे छीनने का आरोप
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे एक दंपती को रिश्तेदार ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर रिश्तेदार ने दंपती से मारपीट कर दी। आरोप है कि रिश्तेदार ने जेब में रखी नकदी भी छीन ली और फरार हो गए। दंपती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित केल्हनपुर निवासी सारिक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ रुड़की से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि इस बीच रास्ते में रिश्तेदार ने बाइक रोक ली और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर रिश्तेदार ने मारपीट कर दी जबकि जेब में रखी तीन हजार की नकदी भी छीन ली और फरार हो गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। युवक के रिश्तेदार को बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी।