फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rebellion started in BJP in Roorkee and Laksar seat

भाजपा में रुड़की और लक्सर सीट पर शुरू हुई बगावत

Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Rebellion started in BJP in Roorkee and Laksar seat
लक्सर और रुड़की में भाजपा प्रत्याशियों के सामने बगावत का संकट शुरू हो गया है। झबरेड़ा और पिरान कलियर में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। दोनों ही सीटों पर हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल और असंतोष को थामने के लिए आला नेताओं को जिम्मा सौंप दिया है। इसके तहत रूठे नेताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है। अब देखना यह है कि यह बगावत मान मुनव्वल तक सीमित रहती है या फिर चुनावी युद्ध में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

अब तक भाजपा की ओर से रुड़की, लक्सर, खानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा में प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पिरान कलियर और मंगलौर में चेहरा सामने आना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक देर रात तक या फिर गणतंत्र दिवस को ही दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी। इस देरी के पीछे टिकट की घोषणा के बाद होने वाली बगावत को थामना भी बताया जा रहा है। जिन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। उनमें से लक्सर और रुड़की सीट पर बगावत खुलकर सामने आई है। रुड़की में विहिप नेता नितिन शर्मा ने नामांकन करने की घोषणा की है जबकि लक्सर में भाजपा के पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, बगावत कर रहे पार्टी के नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए कई बड़े नेताओं के साथ ही सांसदों को भी लगाया गया है। इसके अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और मंडल अध्यक्ष भी डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। वहीं, पिरान कलियर और झबरेड़ा में भाजपा के टिकट की घोषणा के बाद बगावत को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed