{"_id":"6aeb2bf405519466200f47cd","slug":"up-forest-department-erects-board-on-uttarakhand-land-villagers-angry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1106049-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तराखंड की भूमि पर यूपी वन विभाग ने लगाया बोर्ड, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तराखंड की भूमि पर यूपी वन विभाग ने लगाया बोर्ड, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा को लेकर जसपुर रणजीतपुर गांव में विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश वन विभाग पर उत्तराखंड की भूमि पर अपना सीमा बोर्ड लगाकर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने लक्सर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से मुलाकात कर शिकायतपत्र सौंपा।
राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में अवनीश, समीर, बिंदर, बालचंद, अमन, राजवीर, सत्यपाल आदि ग्रामीण एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि 27 दिसंबर 2008 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में सीमा का निर्धारण किया था।
उस समय सीमा पर पिलर भी लगाए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे बिजनौर जिले के नजीबाबाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्तराखंड की भूमि पर उत्तर प्रदेश का बोर्ड लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही सीमा निर्धारित होने के बावजूद उनकी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से दोनों राज्यों के राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सीमा की दोबारा पैमाइश कराने और विवाद का स्थायी समाधान करने की मांग की। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।