{"_id":"5740a6ce4f1c1b427cac7d35","slug":"rape-attempt-with-woman-trying-to-seduce-on-pretext-of-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 21 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल रोशनाबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक सुपरवाइजर ने बिजनौर की युवती से दुराचार का प्रयास किया। कंपनी की मीटिंग के बहाने सुपरवाइजर उसे पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में ले आया। उसके गलत इरादे भांपकर युवती ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र का एक परिवार रोशनाबाद से सटे रावली महदूद में किराये पर रहता है। परिवार की एक युवती को सिडकुल में काम की तलाश थी। उसकी बड़ी बहन ने एक कंपनी में सुपरवाइजर युवक से उसे मिलवाया।
विज्ञापन
शनिवार को रावली महदूद से युवती अपने भाई के साथ बहादरबाद पहुंची। जहां सुपरवाइजर ने उसे बताया कि कंपनी की कलियर में मीटिंग होनी है। युवती ने अपने भाई को घर भेज दिया और सुपरवाइजर के साथ कलियर आ गई। यहां सुपरवाइजर उसे तालाब किनारे दुकान में बने गेस्ट हाउस में ले गया। सुपरवाइजर ने उसे बताया कि कुछ देर में कंपनी के अधिकारी आने वाले हैं। आरोप है कि इसके बाद सुपरवाइजर ने गलत इरादे से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर युवती ने शोर मचा दिया। गेस्ट हाउस के कर्मचारी और आस पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी गेस्ट हाउस पहुंची और जानकारी जुटाई। एसओ ऋतुराज रावत ने बताया कि युवती आरोपी को नहीं जानती थी, उसकी बहन ने आरोपी से उसे मिलवाया था। उसकी बहन से आरोपी की जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी की जाएगी।