फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Questions raised over cleanliness arrangements at the Urs; demand to halt payment to the contractor

Roorkee News: उर्स में सफाई व्यवस्था पर सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक की मांग

Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over cleanliness arrangements at the Urs; demand to halt payment to the contractor
दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर तीन के सभासद नाजिम त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सफाई व्यवस्था का ठेका लेने वाले ठेकेदार के भुगतान पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में सभासद नाजिम त्यागी ने आरोप लगाया है कि उर्स के दौरान मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था नगर निगम रुड़की के माध्यम से ठेकेदार को सौंपी गई थी। इसके बावजूद मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी, नालियों से बहता गंदा पानी और सड़कों के आसपास कूड़ा-मलबा दिखाई दिया। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जायरीन और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नाजिम त्यागी सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर दरगाह की ओर से 30 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं रही। दरगाह साबिर पाक मेला क्षेत्र के अलावा दरगाह इमाम साहब और दरगाह किलकिली साहब मेला क्षेत्र में भी कई स्थानों पर नियमित सफाई का अभाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। शिकायतकर्ता ने कहा कि उर्स जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में लाखों जायरीन की मौजूदगी के बीच सफाई व्यवस्था में लापरवाही से संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने सफाई के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष ठेकेदार की ओर से कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही टेंडर की शर्तों के अनुसार कार्य की जांच और जांच पूरी होने तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की गई है।

सभासद ने जांच में लापरवाही, मानकों की अनदेखी या धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और आवश्यकता पड़ने पर ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग भी की है। इसके अलावा उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था पर खर्च की गई धनराशि और कराए गए कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed