फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Purchase of nine and a half thousand quintal paddy in a month

एक माह में ही साढ़े नौ हजार कुंतल धान की खरीद

Sun, 03 Nov 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Purchase of nine and a half thousand quintal paddy in a month
खानपुर क्षेत्र के प्रह्लादपुर में उपमंडी स्थल में की जा रही धान की खरीद। - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव के पास लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा बनाया गया उपमंडी स्थल क्षेत्रीय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसमें किसान बढ़-चढ़कर धान बेच रहे हैं। पिछले वर्ष लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति ने एक माह में साढ़े तीन हजार कुंतल ही धान खरीदा था। इस बार अब तक एक माह में उपमंडी स्थल पर कृषि उत्पादन मंडी समिति लक्सर के रजिस्टर्ड व्यापारियों ने लगभग साढे़ नौ हजार कुंतल धान खरीद लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा कुछ समय पहले प्रह्लादपुर गांव के पास उपमंडी स्थल का निर्माण कराया गया था। इसमें दस दुकानें बनाई गई थीं। दुकानों पर खरीदे गए माल रखने के लिए गोदामों का भी निर्माण किया गया था। इस बार उपमंडी कमेटी ने अपने रजिस्टर्ड व्यापारियों से दुकान आवंटन के लिए आवेदन मांगे थे। इस पर मंडी प्रबंधन को 10 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से किसी कारणवश एक आवेदनपत्र कैंसिल हो गया था, जबकि नौ आवेदनपत्रों को स्वीकृति के लिए रुद्रपुर स्थित कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड मुख्यालय भेजा गया है। लक्सर कृषि उत्पादन मंडी सचिव लवकेश गिरी ने बताया कि पिछले वर्ष मंडी के रजिस्टर्ड व्यापारियों ने एक माह में मात्र साढ़े तीन हजार कुंतल धान की खरीद की थी, जबकि इस बार एक माह में मंडी के रजिस्टर्ड व्यापारियों ने करीब साढे़ नौ हजार कुंतल धान की खरीद की है।
विज्ञापन

यह है कारण
किसान पहले हरियाणा और पंजाब में धान बेचते थे। अब उपमंडी स्थल बनने से आसानी हो गई है। अब उपमंडी स्थल पर लक्सर तहसील के लगभग 165 गांवों के अलावा सीमा से सटे यूपी के किसान भी पहुंच रहे हैं। उपमंडी बनने पर किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिल गया है। उपमंडी स्थल में शुद्ध पेयजल को ओवरहेड टैंक लगा है। वहीं अब एक कैंटीन भी सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed