फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protests by women for drain construction

नाली निर्माण को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protests by women for drain construction
खानपुर ब्लाक कार्यालय के बाहर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करती मिर्जापुर सादात गांव की मह? - फोटो : ROORKEE
मिर्जापुर सादात गांव की महिलाओं ने गांव के आंबेडकर चौराहे से गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाए जाने और अधिकारियों को हटाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को शांत किया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को महिलाएं खानपुर विकासखंड मुख्यालय परिसर में पहुंची। यहां महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर गांव में आंबेडकर चौक से गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाए जाने की मांग की। साथ ही वीडीओ पर गांव में नाला निर्माण के लिए बजट पास न करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि कई दिन से गांव के आंबेडकर चौक पर हो रहे जलभराव की निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए लक्सर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा को भी उन्होंने पत्र सौंपा था, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन की सूचना पर खानपुर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि छह दिसंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बीडीओ भगवान सिंह नेगी ने समस्या से उच्चाधिकारियों से अवगत कराकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान निर्मला, मितलेश, सीमा, सुनीता, सुमन, बबीता, फूलमती, योगेंद्र, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, बनवारी, बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगभग ढाई सौ मीटर तक का नाला बना हुआ है। अभी उस नाले का एस्टीमेट नहीं बनाया गया है। एस्टीमेट बनने के बाद नाला निर्माण तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
..अमित कुमार, वीडीओ, मिर्जापुर सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed