फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest against the railway team that reached near the religious place to remove encroachment

Roorkee News: धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे टीम का विरोध

Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Protest against the railway team that reached near the religious place to remove encroachment
रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे, वार्ता के बाद अधिकारियों ने दिया 12 दिसंबर तक का समय
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे की टीम का लोगों ने विरोध किया। हंगामा बढ़ने के कारण टीम कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा सकी। हंगामे की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत किया। इसके बाद टीम अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देकर लौट गई।
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास काफी पुराना एक धार्मिक स्थल है। इस धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष यहां पर कुछ निर्माण कराना चाहता था जबकि दूसरा पक्ष सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की बात कह रहा है। वहीं पहले पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष इस जमीन को कब्जाने की फिराक में हैं। इसे लेकर एक पक्ष की ओर से रेलवे अधिकारियों को शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन




इसके बाद सोमवार को रेलवे अधिकारी धार्मिक स्थल के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। इस दौरान टीम अपने साथ जेसीबी भी लेकर आई थी। टीम के पहुंचते ही दोनों पक्ष भी वहां जमा हो गए और हंगामा शुरू हो गया। एक पक्ष ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। मामला गरमाने लगा तो अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी। सूचना पर जवान पहुंचे और किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इसके बाद अधिकारियाें ने लोगाें से वार्ता की। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को 12 दिसंबर तक अपने आप ही अतिक्रमण हटाने का समय दे दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो विभागीय टीम नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed