फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest against team that has removed encroachment, uproar

अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध, हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against team that has removed encroachment, uproar
रुड़की। बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही अतिक्रमण हटाने से पूर्व सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। इस दौरान टीम ने विरोध के बीच 13 दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

मेयर गौरव गोयल के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम की टीम सब्जी मंडी से लेकर बीटीगंज तक अवैध अतिक्रमण हटाने गई थी। इस बीच टीम बीटीगंज पहुंची और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटने शुरू कर दिए। इसपर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने चालान काटे जाने का विरोध किया। इसे लेकर व्यापारियों की अधिकारियों से टीम से नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व नगर निगम को सूचना देनी चाहिए थी। हर बार अतिक्रमण हटाने से पहले सूचना दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। विरोध के बीच टीम ने अतिक्रमण करने पर 13 दुकानदारों का चालान काटते हुए 45 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान टीम में जेई जगदीश खैरेला, टैक्स इंस्पेक्टर रविंद्र पंवार, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, एंटी लिट्रिंग टीम के गौतम, विशाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed