फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Proposal passed unanimously at the cooperative sugarcane society board meeting

Roorkee News: सहकारी गन्ना समिति बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Proposal passed unanimously at the cooperative sugarcane society board meeting
सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अनुराग चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना आपूर्ति और पर्चियों की उपलब्धता के लिए कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। गन्ना यार्ड में किसानों को मूलभूत सुविधाओं के लिए मिल प्रबंधन से वार्ता की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पेराई सत्र को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। गन्ना समिति चेयरमैन अनुराग चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार को समिति बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सितंबर माह तक आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति प्रदान की गई। इसके बाद समिति सदस्यों के दुर्घटना बीमा को लेकर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इस पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बोर्ड बैठक में किसानों की ओर से लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के क्रय केंद्र स्थापित किए जाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। गन्ने की उपलब्धता और मिल की डिमांड आदि को देखते हुए बैठक में मौजूद बोर्ड सदस्यों ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए इस पर चेयरमैन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन अनुराग चौधरी ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएंगी। उर्वरक और कीटनाशक की उपलब्धता तो लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए। समिति के प्रभारी सचिव प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बैठक में उपसभापति सर्वेश देवी, शासन से नामित डायरेक्टर राहुल सैनी, डायरेक्टर विनलेश देवी, स्वाति, उपासना देवी, नीलकमल, राजवीर सिंह, योगेश कुमार, अखिल पंवार, योगेश, यशवीर सिंह सैनी, कौशल कुमार, अरविंद कुमार, मोहित, सोनू नेगी, गजेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed