फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Prior to the celebration of the Congress candidates list:

सूची जारी होने से पहले कांग्रेस दावेदारों का जश्न:

Sat, 21 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 21 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की टिकट की सूची जारी होने को लेकर तीसरे दिन भी शहरवासी बेकरार रहे। सुबह से शाम तक दावेदारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में टिकट के कयास लगाते रहे। मेयर समर्थक टिकट मिलने पर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। दूसरी ओर सुरेशचंद जैन के समर्थक भी कांग्रेस से टिकट को लेकर आश्वस्त दिखे। मनोहर लाल शर्मा के समर्थक भी टिकट मिलने का दावा करते रहे। हालांकि देर शाम तक कांग्रेस ने सूची जारी नहीं की थी।
विज्ञापन


भाजपा ने चार दिन पहले ही अधिकतर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। रुड़की से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज सुरेशचंद जैन ने बगावत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। संभावना जताई जा रही है कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में पहले से ही कांग्रेस की ओर से टिकट के दावे कर रहे पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, मेयर यशपाल राणा और हंसराज सचदेवा को झटका लग सकता है। तीनों ही दावेदार भाजपा के बागी को टिकट नहीं देकर पार्टी के दावेदारों को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पार्टी दावेदारों को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री कांग्रेस के बागी की जगह भाजपा के दमदार बागियों को लड़ाने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों की ओर से चल रही खींचतान के कारण पहले दो दिन टिकटों की सूची जारी नहीं हो पाई। अब शनिवार को भी खींचतान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के पसीने छूट रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व को भी पार्टी में बगावत का डर सता रहा है। सूत्रों के अनुसार रुड़की के अलावा झबरेड़ा, खानपुर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भी टिकट को लेकर खींचतान चल रही है। स्थिति यह है कि देर शाम तक टिकट के दावेदार मोबाइल उठाने से बचते रहे। वहीं उनके समर्थक अपने-अपने दावेदारों को टिकट मिलने का दम भरते रहे। दोपहर बाद मेयर यशपाल राणा के समर्थकों ने टिकट का दावा करते हुए न सिर्फ मिठाई बांटी बल्कि ढोल नगाड़ों पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed