{"_id":"615c9b288ebc3e4af164a7c6","slug":"preparation-to-impose-scst-roorkee-news-drn3925400122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च मामले में भाजपाइयों पर एससीएसटी लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च मामले में भाजपाइयों पर एससीएसटी लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। चर्च में तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट करने के मामले में नामजद भाजपाइयों और विहिप नेताओं की परेशानी और बढ़ सकती है। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी एससीएसटी की धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही भाजपाइयों पर एससीएसटी की धारा भी लग सकती है। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
तीन दिन पूर्व चर्च के अंदर घुसकर कई लोगों ने धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की थी, जिसमें चर्च से जुड़े सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने चर्च की केयर टेकर साधना पोर्टर की तहरीर पर भाजयुमो, ओबीसी मोर्चा, विहिप और महिला मोर्चा के सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अगले ही दिन आदर्शनगर निवासी एक महिला की तहरीर पर भी पुलिस ने चर्च केयर टेकर साधना पोर्टर, आकाशी विलसन, मीनाक्षी विलसन, रजत, प्रिंस, वीरपाल, शुभम विलसन, अजीत, सुमित चौहान और डायसन के खिलाफ भी डकैती, छेड़छाड़, मारपीट, आपराधिक साजिश रचने, धर्म के आधार पर नफरत फैलाने, जबरन उगाही, जानबूझकर अपमान करने के लिए उकसाना, एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया हैै। पुलिस चर्च की ओर से भाजपाइयों और विहिप नेताओं पर दर्ज कराए गए मुकदमे में एससीएसटी की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि एससीएसटी की धारा लगने के बाद भाजपाइयों और विहिप नेताओं की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि एससीएसटी की धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर जांच की जा रही है। उधर, दोनों पक्षों के नामजद लोगों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
-------------
चर्च के बाहर तैनात रही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को भी चर्च के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस अधिकारी भी चर्च को लेकर सतर्क हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, सीओ विवेक कुमार ने चर्च पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही चर्च से जुड़े लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली।