फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police reached the miscreants in the firing at the businessman's office

Roorkee News: कारोबारी के ऑफिस पर फायरिंग में बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Thu, 02 Oct 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police reached the miscreants in the firing at the businessman's office
बैटरी कारोबारी के ऑफिस पर फायरिंग में शामिल बदमाशों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं। दावा है कि जल्द पुलिस मामले में गिरफ्तारी कर फायरिंग मामले का खुलासा करेगी। गंगनहर कोतवाली को फिरोज निवासी महावीर एंक्लेव रेलवे रोड ने बताया कि वह बैटरी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। ऑफिस और दुकान एक ही जगह पर है। 23 सितंबर को रात के वक्त ऑफिस पर किसी ने फायर किया था। फायर की आवाज के बाद काफी लोग इकट्ठा भी हो गए थे। उन्हें इस घटना की जानकारी अगले दिन ऑफिस खोलने पर लगी थी। गोली के निशान उन्हें शटर पर भी दिखे थे। सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट ने बताया कि पुलिस को फायरिंग के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed