फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police investigation around love affair in Munna murder case

Roorkee News: मुन्ना हत्याकांड में प्रेम संबंध के इर्दगिर्द पुलिस की जांच

Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police investigation around love affair in Munna murder case
मुन्ना हत्याकांड की जांच प्रेम संबंध के इर्द-गिर्द घूम रही है। मुन्ना के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके फोन रिकॉर्ड से पुलिस को अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। जल्द पुलिस मुन्ना हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन




16 मई को ई-रिक्शा चालक मुन्ना निवासी सुनहरा काम पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह दो दिन तक घर नहीं लौटा था। परिवार ने गुमशुदगी भी कोतवाली में दर्ज कराई थी। तभी से परिवार ने मुन्ना की अपने स्तर से काफी खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




18 मई की सुबह रसूलपुर के जंगल के पास मुन्ना का शव मिला था। शव को रेत में दबाया गया था। आधे हिस्से को पन्नी से ढका था। किसी भारी चीज से मुंह कुचलकर शरीर को भी तेजाब से जला दिया गया था। ऐसी हत्या के पीछे पुलिस किसी ठोस वजह को लेकर ही अपनी पड़ताल आगे बढ़ा रही थी। एक दिन की जांच पड़ताल में पुलिस ने मुन्ना के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। मुन्ना के फोन नंबर का रिकॉर्ड खंगला तो काफी तस्वीर पुलिस के सामने साफ होती चली गई। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि रंजिश, प्रेम-प्रसंग समेत अन्य एंगल पर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस ने खंगाले 62 सीसीटीवी कैमरे



- पुलिस ने 16 मई से लेकर अब तक शहर, देहात और अन्य जगहों के करीब 62 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। कुछ सीसीटीवी कैमरों में मुन्ना भी पुलिस को दिखा। संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ जारी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed