फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police have arrested five accused who made land deals by

Roorkee News: जमीन का फर्जी मालिक बनकर लाखों ठगने वाले पांच दबोचे

Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested five accused who made land deals by
I
विज्ञापन

I

I
I

Iआधार कार्ड में छेड़छाड़ कर खुद को मालिक बताकर दिखाते थे जमीन
I

Iखेड़ी शिकोहपुर के एक ग्रामीण की जमीन का आरोपियों ने किया सौदाI

पुलिस ने फर्जी मालिक बनकर जमीन का सौदा करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही इनके सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।



भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव खेड़ी शिकोहपुर निवासी बालेश्वर ने आठ सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था दो लोगों ने उन्हें जमीन दिलाने की बात कही थी। उक्त लोगों ने जमीन भी दिखाई थी। जमीन का सौदा तय होने के बाद उन्होंने 3.50 लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे।
विज्ञापन


इस बीच दोनों लोगों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। इस पर बालेश्वर ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन दोनों ने रकम नहीं दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मंगलवार को दोनों राहुल और मुकेश निवासी डाडापट्टी, भगवानपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में धोखाधड़ी में सुखविंद्र उर्फ पंडत, अंकित, जितेंद्र के नाम भी बताए। इस पर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल कुमार व मुकेश ने बताया कि उन्होंने बालेश्वर को पूर्व में ग्राम खेडी में लगभग 3.50 बीघा जमीन बेची थी जिसमें मुनाफा हुआ था। इस बीच बालेश्वर ने और जमीन खरीदने की बात कही। इस पर दोनों ने अपने रिश्तेदार ज्ञानो से जमीन बेचने की बात कही लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस पर मुकेश ने अपने रिश्तेदार जितेंद्र पेंटर से संपर्क किया। साथ ही ज्ञानो की जमीन का फर्जी मालिक बनने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद जितेंद्र पेंटर को फर्जी मालिक बनाकर बालेश्वर से मुलाकात कराई और साढ़े तीन लाख की रकम ले ली। साथ ही रजिस्ट्री के दिन जितेंद्र पेंटर अपने साथ सुखविंद्र उर्फ पंडत, अंकित, बिजेंद्र, महफूज व एक महिला को लेकर आया व इसके बाद चारों के आधार कार्ड को स्कैनर के माध्यम से एडिटिंग करवाए। साथ ही रिश्तेदार ज्ञानो और उसे दो बेटों के नाम की जगह इन्हें जमीन मालिक बनाकर रजिस्ट्री कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राहुल कुमार मुकेश निवासी निवासी डाडापट्टी, भगवानपुर, सुखविंद्र उर्फ पंडत, अंकित, जितेंद्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि महिला और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed