फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police filed a case against five named accused in the case

Roorkee News: दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के लोगों पर केस

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police filed a case against five named accused in the case
एक सप्ताह पूर्व मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ला मलकपुरा निवासी मोहम्मद एजाज ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। दो जुलाई की शाम को घर की एक महिला छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी ने अपनी छत पर चढ़कर उसके साथ अभद्रता की। पति द्वारा विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसका भाई सद्दाम गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपियों फरीद, शेरखान, राजा, नूर आलम और सोनी सभी निवासी मोहल्ला मलकपुरा मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed