फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police caught an animal thief with the vehicle

पुलिस ने पिकअप गाड़ी के साथ एक पशु चोर दबोचा

Wed, 02 Jun 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police caught an animal thief with the vehicle
रुड़की। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी के साथ एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन से कुछ पशुओं को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की और आसपास के गांवों में पिछले कई माह से पशु चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस के पास लगातार इसकी शिकायतें आ रही थी। पशु चोरी रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस लगातार पशु चोरों की तलाश कर रही थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में पशुओं को चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और देहरादून हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया, जिसमें पशु भरे थे। पुलिस ने चालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पशु चोरी करने की बात कही। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां उसने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ रुड़की के पनियाला, सोहलपुर गाड़ा, मतलबपुर पशु चोरी करता था। इसके बाद उसके दोनों साथी पशु बेच देते थे। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि पशु चोरी में शौकीन निवासी बघरा, थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथियों की तलाश की जार ही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई सुखपाल सिंह, एसआई विनोद कुमार गोला समेत सिपाही हसन जैदी और हरि सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed