{"_id":"6a47b6f6468385976804cc9c","slug":"players-from-shaheed-bhagat-singh-badminton-academy-to-compete-in-all-india-tournament-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-157509-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शहीद भगत सिंह बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी ऑल इंडिया टूर्नामेंट में करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शहीद भगत सिंह बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ी ऑल इंडिया टूर्नामेंट में करेंगे प्रतिभाग
Fri, 03 Jul 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
25 जुलाई से 5 अगस्त तक भुवनेश्वर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
आरव मेहंदीरत्ता और यथार्थ सैनी करेंगे अकादमी व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
रुड़की। शहीद भगत सिंह बैडमिंटन अकादमी के दो होनहार खिलाड़ी आरव मेहंदीरत्ता और यथार्थ सैनी योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ी 25 जुलाई से पांच अगस्त तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता देशभर के सर्वश्रेष्ठ जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच खेली जाएगी जहां विभिन्न राज्यों और प्रमुख अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में आरव और यथार्थ का यहां पर पहुंचना उनकी मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। अकादमी के कोच कशिश मदान और प्रशिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अकादमी, रुड़की और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। दोनों खिलाड़ियों के भुवनेश्वर पहुंचने पर अकादमी में उत्साह का माहौल है। साथी खिलाड़ियों और अभिभावकों ने भी उन्हें बधाई दी है। अकादमी कोच कशिश मदान का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अनुभव मिलेगा जिसका लाभ उनके भविष्य के खेल जीवन में मिलेगा। सभी को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करेंगे और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।