{"_id":"6aae8ff77ad12fce0f0aaeca","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-mla-championship-trophy-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1069702-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज मंगलौर में आयोजित दो दिवसीय झबरेड़ा विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, पिठ्ठू, वॉलीबॉल के साथ ही 60, 100, 200, 400, 600, 800 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाएं कराई गईं।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 में लाठरदेवाहूण ने प्रथम और तांशीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में पनियाला प्रथम और लाठरदेवाहूण दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 की 1500 मीटर दौड़ में अलीशा प्रथम और रिया द्वितीय रहीं। 400 मीटर में साक्षी ने प्रथम और लाईबा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
100 मीटर में वर्णिका परमार प्रथम, आयशा द्वितीय और अक्षा तृतीय रहीं। 800 मीटर में आयुषी प्रथम, छवि द्वितीय और इशिका तृतीय रही। 200 मीटर में काजल प्रथम, लाईबा द्वितीय और करीमा तृतीय रही। 5000 मीटर में अलीशा प्रथम और छवि द्वितीय रही। गोला फेंक में प्रियांशी प्रथम और अक्षा द्वितीय रही। लंबी कूद में आयशा प्रथम और वर्णिका परमार द्वितीय रही, जबकि ऊंची कूद में आरजू प्रथम और कशिश द्वितीय रही।
विज्ञापन
अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में जोया प्रथम और प्रियांशी द्वितीय और लंबी कूद में शिफा प्रथम और प्रियांशी द्वितीय रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नोडल अधिकारी विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि, सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार जताया। इस दौरान पवन राणा, संजीव राणा, रजनीश कुमार, मंजू, सुमित, इजहार अहमद, कपिल त्यागी, राजवीर, राहुल शर्मा, पुलकित लोहान, नीरज, सोनिया, सुनीता नौटियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।