{"_id":"5da4bece8ebc3e93db11b83b","slug":"performance-of-provisional-voter-list-in-libberhedi-committee-roorkee-news-drn3228534107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिब्बरहेड़ी समिति में अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिब्बरहेड़ी समिति में अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में भी डेलीगेट्स के चुनाव को लेकर प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सोमवार को लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में अनंतिम मतदाता सूची प्रदर्शन करने के साथ ही आपत्तियों भी दर्ज की गई। मंगलवार को इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
लक्सर के बाद लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में भी डेलीगेट्स के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही किसानों का समिति कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं ग्यारह बजे से लेकर चार बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। वहीं दो से चार बजे तक आपत्तियां दर्ज की गई। इस दौरान करीब दस आपत्तियां दर्ज कराई गई। जिसके किसानों को बकायादार होने आदि की आपत्तियां थी। किसानों का कहना था कि वह समिति के बकायादार नहीं है, लेकिन उन्हें बकायादार बनाया गया है। जिससे वह मतदान करने से वंचित रहेगे। मंगलवार को दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करने के बाद 26 अक्तूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएगे। लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के सचिव जय सिंह ने बताया कि आपत्तियों का मंगलवार को निस्तारण किया जाएगा।