फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People became restless due to lack of electricity for seven hours

ट्रांसफार्मर खराब, चार हजार की आबादी की बिजली गुल

Thu, 19 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
People became restless due to lack of electricity for seven hours
शहर के रामनगर क्षेत्र में सुबह अचानक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके चलते करीब 200 परिवार की बिजली गुल हो गई। लोगों को भीषण गर्मी के बीच सात घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की गई। ट्रांसफार्मर कब ठीक होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामनगर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का एक फेस ने काम करना बंद कर दिया। इससे लोगों को घरों में बिजली सप्लाई तो होती रही, लेकिन कोई भी उपकरण नहीं चल पाया। लोगों ने मामले की शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से की। जब तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने आते, उससे पहले ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी करीब चार हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को इनवर्टर के सहारे रहना पड़ा। कुछ देर बाद इनवर्टर भी जवाब दे गए। क्षेत्र के लोगों को करीब सात घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़े। बार-बार कि आग्रह पर शाम करीब पांच बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने ट्राली ट्रांसफार्मर जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी। हालांकि लोगों का कहना है कि यह ट्राली ट्रांसफार्मर बीच-बीच में दिक्कत दे रहा है। वहीं खराब हुआ ट्रांसफार्मर कब सही होगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ऊर्जा निगम के एसडीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में कुछ कमी आने के चलते एक फेस ने काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल व्यवस्था के तौर पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। यहां से उतारे गए ट्रांसफार्मर को ठीक करके दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed