{"_id":"6807e0a1080698aeaa028d3c","slug":"people-are-troubled-due-to-the-jam-on-ganganahar-bridge-and-nehru-stadium-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-671587-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गंगनहर पुल व नेहरू स्टेडियम पर लगे जाम से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गंगनहर पुल व नेहरू स्टेडियम पर लगे जाम से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
रुड़की। शहर में मंगलवार को दोपहर के समय गंगनहर पुल, बाजार व नेहरू स्टेडियम के पास भारी जाम लगा। जाम और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो गए। ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। कई स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं।
मंगलवार दोपहर के समय लोगों ने चिलचिलाती धूप के बीच जाम झेला। चौपहिया तो दूर दोपहिया वाहन तक नहीं निकल पाए। शहर का नया पुल, बीटीगंज वाला पुल व गंगनहर का नगर निगम पुल जाम रहा। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के चलते कई स्कूल बस और बच्चों को स्कूल दोपहिया वाहनों से घर ला रहे लोग भी जाम में फंसे रहे।
जाम के कारण लोगों ने भारी परेशानी झेली। दुर्गा चौक मंदिर के पास भी जाम लगा रहा। जिससे लोग परेशान हुए। नेहरू स्टेडियम के पास भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दुर्गा चौक मंदिर में कार्यक्रम होने के चलते दुर्गा मंदिर से नेहरू स्टेडियम वाले मार्ग को बंद रखा गया। कोई साकेत काॅलोनी से तो कोई अंबर तालाब बाजार से घूमकर आया। पूरा दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। कई स्कूल बसें भी जाम में फंसी हुई थीं। जिससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।