फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People are troubled by the filth in Gokulwala-Banwala

Roorkee News: गोकुलवाला-बनवाला में गंदगी से लोग परेशान

Tue, 13 Jan 2026 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the filth in Gokulwala-Banwala
विकासखंड भगवानपुर की ग्राम पंचायत बुधवाशहीद के गांव गोकुलवाला में गंदगी की समस्या बनी हुई है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक गलियों तक कचरा फैला होने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं जिससे आवागमन के साथ-साथ जल निकासी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत निधि से तीन वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आंतरिक गलियों में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। गांव की जो आंतरिक सड़कें लगभग एक दशक पुरानी हैं उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। इन स्थानों पर कहीं भी चैंबर की व्यवस्था नहीं है जिससे दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन


गोकुलवाला के ग्रामीण तौसीफ अली, अजीम, उसमान और बनवाला के अरविंद सैनी व लवि सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के कार्यकाल में पंचायत निधि से किसी भी प्रकार के विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम डीएस नेगी ने बताया कि वह ब्लॉक के माध्यम से बीडीओ को पत्र लिखकर क्षेत्र में टीम भेजेंगे। टीम की ओर से यह जांच कराई जाएगी कि कहां, कितना और किस प्रकार का कार्य हुआ है। जहां भी कार्य सही नहीं पाया जाएगा। वहां संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed