फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People agitated on service road jam

सर्विस रोड पर जाम से लोग हलकान

Mon, 05 Oct 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
People agitated on service road jam
भगवानपुर कस्बे के पास सर्विस मार्ग पर लगे करीब दो किमी जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। पुलिस को बड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाना पड़ा। आए दिन जाम लगने से वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर में हाईवे के दोनों तरफ सर्विस मार्ग बनी है। सर्विस रोड पर आए दिन जाम लग रहा है। जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी एक बार फिर सर्विस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। एक दूसरे से आगे और जल्दी वाहन निकालने के चक्कर में कई वाहन फंस गए। इस दौरान वाहन निकालने की होड़ में कई वाहन चालक आपस में उलझ भी पड़े। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर और यातायात शुरू करवाया। एसआई मनोज ममगाईं ने बताया कि पुलिस लगातार सर्विस मार्ग पर जाम खुलवाने में लगी रहती है। सोमवार को भी पुलिस को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे
भगवानपुर कस्बे में हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनी है। सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह गड्ढे भी कस्बे में सर्विस रोड पर जाम का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed